मुंबई में विशाल पेड़ के नीचे दबने से किशोरी की मौत, युवती की हालत गंभीर


मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। मुंबई के खार पश्चिम इलाके में एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था, जिसके नीचे दबकर दो लड़कियां घायल हो गईं थीं। इसके बाद दोनों को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उपचार के बाद एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की मौत हुई है, उसकी पहचान एरिका श्रीवास्तव (14) के रूप में हुई है, जबकि दूसरी लड़की हर्षिता कुमार (21) का अभी उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की ओर से उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन, उसकी हालत अभी-भी चिंताजनक ही बताई जा रही है। दोनों ही लड़कियों को बहुत ही गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से उपचार शुरू किया गया।

डॉक्टर की ओर से एरिका श्रीवास्तव को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी लेकिन, स्थिति अत्याधिक गंभीर होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि यह पूरी घटना 10 मई की है, जब एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था। इस घटना के बाद वहां के लोग खौफ में आ गए। दुर्भाग्य की बात है कि मौके पर मौजूद दो लड़कियां उस विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गई थी।

इसके बाद दोनों को बिना समय गंवाए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। दोनों लड़कियों में से एक एक ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी अभी-भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/पीएम


Show More
Back to top button