फीफा विश्व कप: हमें पहले क्यों नहीं आने दिया? ईरान के कोच ने यात्रा व्यवस्था पर जताई चिंता


लॉस एंजिल्स, 21 जून (आईएएनएस)। ईरान फुटबॉल टीम के मुख्य कोच आमिर घालेनोई ने फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अपनी टीम के लिए की गई यात्रा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि मेक्सिको और अमेरिका के बीच बहुत ज्यादा आने-जाने से उनकी टीम पर शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ रहा है।

बेल्जिमय के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले घालेनोई ने कहा, “टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया था कि अगले सप्ताह सिएटल में मिस्र के खिलाफ उनके आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए ज्यादा लचीलापन दिखाया जाएगा।”

ईरान पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेक्सिको में ही रहा है और हर मैच से सिर्फ एक दिन पहले अमेरिका गया है। मैच के ठीक बाद ईरान को मेक्सिको लौटना पड़ता है। टीम के लिए ऐसी ही व्यवस्था की गई है।

घालेनोई ने कहा कि सिएटल में मिस्र के खिलाफ ईरान के आखिरी ग्रुप मैच के लिए नियमों में ढील दी जाएगी।

63 वर्षीय कोच ने सवाल किया कि ईरान के पहले के मैचों के लिए ऐसी लचीली व्यवस्था उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई? हमें पहले दो मैचों के लिए भी हमें पहले क्यों नहीं आने दिया?

घालेनोई का मानना ​​है कि लगातार यात्रा टूर्नामेंट के एक अहम दौर में टीम की तैयारियों पर असर डाल रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है। हम बहुत ज्यादा फ्लाइट ले रहे हैं, आ-जा रहे हैं, लगातार यात्रा की वजह से हम थक गए हैं। यह हमें मानसिक तौर पर प्रभावित कर रहा है। तकनीकी तौर पर भी हमें मुश्किल हो रही है।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शुरुआती मैच 2-2 से ड्रॉ से खेलने के बाद भी ईरान नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है।

ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा था। इस वजह से, ग्रुप की सभी चार टीमों के लिए दूसरे राउंड में जाने का रास्ता खुला हुआ है।

बेल्जियम के खिलाफ जीत ईरान के लिए अगले चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ा सकती है, जबकि एक और ड्रॉ या हार से वे 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले दबाव में आ सकते हैं।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button