पहली बार कानपुर सीट पर हुआ ऐसा, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 4.22 लाख वोट

पहली बार कानपुर सीट पर हुआ ऐसा, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 4.22 लाख वोट

कानपुर में कांग्रेस के आलोक मिश्रा चुनाव हार गए हैं। उन्हें रोमांचक मुकाबले में भाजपा के रमेश अवस्थी ने 20968 वोटों से हराया है। इस हार के बावजूद आलोक मिश्रा ने कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा 422087 वोट पाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उनसे पहले कांग्रेस का कोई भी नेता चार लाख वोट का आंकड़ा नहीं छू सका है।

खास बात यह है कि यह आलोक मिश्रा का पहला लोकसभा चुनाव था। वर्ष 2019 में कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रीप्रकाश जायसवाल को इस सीट पर 313003 मत मिले थे। आलोक ने श्रीप्रकाश का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया लेकिन वह दस साल पहले ”हाथ” से फिसली कानपुर सीट को फिर कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब नहीं हो पाए।

विधानसभा में मिले सबसे ज्यादा वोट
कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को सबसे ज्यादा 115028 वोट कैंट विधानसभा क्षेत्र में मिले। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 88313 वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस को गोविंदनगर में 71560 वोट, किदवईनगर में 66680 वोट, आर्यनगर में 78878 वोट, सीसामऊ में 87323 वोट मिले हैं। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में श्रीप्रकाश जायसवाल को गोविंदनगर में 44837, किदवईनगर में 46613 , आर्यनगर में 4696, सीसामऊ में 67073 और कैंट में 86940 वोट मिले थे।

E-Magazine