भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बोले- बंगाल छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा


कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण रॉय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि ये जीत किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, क्योंकि बंगाल जिस तरह से जल रहा था, अब जो भी जय श्रीराम के नारे को सुन रहा है। हर कोई कह रहा है कि ये हमारी जीत है।

उन्होंने कहा कि हमें श्रीराम को खुले दिल से याद करने की आजादी मिली है। सड़कों पर जय श्रीराम के नारे लगना, बंगाल में चमत्कार है। अब धीरे-धीरे बंगाल का रंग-रुतबा फिर से बदल जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता पूजा तिवारी ने कहा कि सबसे पहले मैं जय श्री राम कहना चाहूंगी। आज डर खत्म हो गया है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हम इस रंग (भगवा) के साथ बाहर आ सकते हैं। भगवान का आशीर्वाद है कि सनातन की जय हुई है। अब बच्चों को भी बोल सकते हैं कि जय श्रीराम बोलो, टीका लगाओ और गंगा जी की सेवा करो। हमें बंगाल छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा।

भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि हम सदियों से पश्चिम बंगाल में इस दिन का इंतजार कर रहे थे, वह दिन आ गया है। गंगोत्री से गंगासागर तक, काशी से कन्याकुमारी तक जय श्रीराम का नारा गूंज रहा है। पश्चिम बंगाल की मिट्टी पर फिर कोई पाकिस्तान बनाने वाला जन्म नहीं लेगा। यह बंगाल में यूसीसी लागू करने की शपथ है।

भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार ने कहा कि यहां बहुत उत्साह है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं बनारस में हूं। इस बार अच्छा हुआ कि पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट मिला। पीएम मोदी और सीएम योगी के आने से काफी खुशी हुई। भाजपा संस्कार युक्त पार्टी है। शपथ ग्रहण के दौरान काफी आनंद आया।

–आईएएनएस

एसडी/वीसी


Show More
Back to top button