सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग में आयोजित


बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग जन वृहद भवन में भव्य रूप से आयोजित की गई।

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने पार्टी के सर्वोच्च सम्मान जुलाई 1 पदक प्राप्त विजेताओं को पदक प्रदान किये और एक महत्वपूर्ण भाषण भी दिया।

शी चिनफिंग ने सीपीसी के सभी सदस्यों को इस अवसर पर बधाई दी। उन्होंने सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर विभिन्न मोर्चों और जगतों में कार्यरत लोगों को नमन किया और चीनी जनता के साथ मैत्रीपूर्ण सहअस्तित्व में रहने और चीनी क्रांति, निर्माण व सुधार कार्य का समर्थन करने वाले विभिन्न देशों की जनता और दोस्तों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि 105 वर्षों से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी जनता के लिए सुख और चीनी राष्ट्र के पुनरोत्थान की अपनी मूल आकांक्षा और मिशन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रही है। इसने देश भर के विभिन्न जातीय लोगों को निरंतर संघर्ष में एकजुट और नेतृत्व प्रदान किया है, जिससे हजारों वर्षों के चीनी इतिहास में सबसे भव्य महाकाव्य लिखा गया।

शी ने अपने भाषण में कहा कि नये युग और नये अभियान में पार्टी के मिशन और कार्य पूरा करने के लिए सीपीसी के समग्र सदस्यों से विश्वास सुदृढ़ कर निरंतर संघर्ष कर युग और जनता को निराश नहीं करने वाली नयी उपलब्धियां प्राप्त करने की मांग है।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमें पार्टी की बुनियादी नीतियों पर कायम रहना और जनता पर निर्भर रहकर महान ऐतिहासिक कार्य पूरा करना है। हमें सक्रियता से रास्ते पर मौजूद विभिन्न खतरे व चुनौती से निपटना है और मानवता के लिए साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना है। हमें सख्ती से पार्टी का प्रबंधन करना है।

शी ने यह भी कहा कि हमें जन सेना को विश्व स्तरीय सेना के निर्माण में तेजी लानी है और डटकर राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करनी है और वैश्विक विकास के लिए अधिक योगदान देना है।

थाईवान सवाल की चर्चा में शी ने कहा कि थाईवान सवाल का समाधान कर मातृभूमि का पुनरेकीकण पूरा करना पार्टी की अटल ऐतिहासिक कार्य है और समग्र चीनियों की समान अभिलाषा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button