जूछ्यूए-2 उन्नत याओ-2 प्रक्षेपण वाहक रॉकेट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित


बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। चीन के तोंगफंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार परीक्षण क्षेत्र से पेइचिंग समयानुसार 17 मई को 12 बजकर 12 मिनट पर, जूछ्यूए-2 उन्नत याओ-2 प्रक्षेपण वाहक रॉकेट को प्रक्षेपित किया गया।

इसने थ्येनयी-29, थ्येनयी-34, थ्येनयी-35, थ्येनयी-42, थ्येनयी-45 व थ्येनयी-46 आदि छह उपग्रहों को पूर्व निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा।

इस बार का उड़ान परीक्षण मिशन पूरी तरह सफल रहा। यह मिशन जूछ्यूए-2 वाहक रॉकेट की पांचवीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button