दिल्ली के एमवीसीई कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नौकरी का अवसर, फटाफट करें आवेदन


नई दिल्‍ली, 21 जून (आईएएनएस)। महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन (एमवीसीई), दिल्ली ने शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 6 पदों पर योग्य व्यक्तियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इन पोस्ट में अनारक्षित (यूआर) के 3, अनुसूचित जाति (एससी) के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 1 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 1 पद आरक्षित हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए मात्र कुछ घंटे शेष हैं।

एमवीसीई की ओर से जारी इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एमवीसीई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विशेषज्ञता के क्षेत्र से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, शिक्षा में मास्टर डिग्री (एमएड/एमए शिक्षा) में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ और सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए। वहीं, शिक्षा में एमफिल/पीएचडी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक और अन्य संबंधित योग्यताओं के आधार पर आवेदनों की स्क्रीनिंग, प्रस्तुति के माध्यम से मूल्यांकन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतनमान मैट्रिक्स के वेतन स्तर 10 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 1500 रुपए, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला आवेदक के लिए 1000 रुपए तय किया गया है। वहीं पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले आवेदक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

–आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी


Show More
Back to top button