आईपीएल 2026: जीटी को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप


बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया।

आरसीबी और जीटी मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।

जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के 7 मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 7 मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 7 मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button