अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ किया योग


मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मिलकर योग किया। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है।

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। अक्षय कुमार योगाभ्यास के दौरान सफेद ट्रैकसूट पहने हुए नजर आए और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। उनके ट्रैकसूट पर ‘फिट इंडिया’ का लोगो बना था।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले, अभिनेता ने ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपने लिए ‘फ्लॉप एक्टर’ शब्द का इस्तेमाल करने की वजह बताई थी।

वे फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए और ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात की। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के मेकर्स ने उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना क्यों सही समझा, तो अभिनेता ने कहा कि इस बात को किसी व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा, “हमें यह नहीं बताया जाता कि आपको ऐसे डायलॉग ताने के तौर पर इस्तेमाल करने हैं। तो, जब आप कोई फिल्म देखते हैं, तो मुझे यकीन है कि आप समझदार हैं। जब भी आप कोई फिल्म देखते हैं, तो आप उसे फिल्म के किरदार के हिसाब से देखते हैं। तो, कृपया, बुरा मानने के लिए धन्यवाद। लेकिन इसे इतना सीरियसली न लें।”

इवेंट के दौरान अभिनेता ने अभिनेत्री रवीना टंडन के बारे में भी बात की, जिनके साथ 90 के दशक में उनका रोमांस काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है। रवीना कभी हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। इस दौरान, अक्षय ने रवीना की बेटी राशा की ओर इशारा किया था।

–आईएएनएस

डीसीएच/


Show More
Back to top button