'मुंबई में हर कदम पर खलती है तुम्हारी कमी खलती है', गौहर खान ने बहन निगार को जन्मदिन पर किया याद

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री निगार खान शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनकी छोटी बहन गौहर खान ने सोशल मीडिया के जरिए बहन के प्रति प्यार जाहिर करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया।
गौहर ने इंस्टाग्राम पर निगार का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों बहनों के साथ बिताए गए पल शामिल हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने बहन के लिए नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मुंबई में अपनी बहन की कमी को हर कदम पर महसूस करती हैं।
गौहर ने अपनी ने लिखा, “मेरी प्यारी निक्स। मुझे समझ नहीं आता कि मैं मुंबई में तुम्हारे बिना कैसे रह रही हूं, जब भी मैं गाड़ी चलाती हूं, तो मुझे हमारे साथ में बिताए गए मस्ती भरे पल याद आते हैं। पानी-पूरी खाते वक्त या शॉपिंग करते वक्त मुझे हमेशा तुम्हारी कमी खलती है।”
गौहर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कैसे वे और निगार रेस्टोरेंट का बिल देने के लिए लड़ते रहते थे। उन्होंने लिखा, “सोचती हूं, कैसे हम टीनएज में हर बात पर लड़ते थे और फिर एक समय ऐसा आया कि तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती।”
गौहर ने आगे लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। ये लिखते-लिखते मेरी आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि तुम्हें सोचकर दिल भावनाओं से भर जाता है। ईश्वर की कृपा से मेरे पास सबसे अच्छे भाई-बहन हैं, लेकिन किसने सोचा था कि तुम ही मुझसे सबसे दूर रहोगी।”
उन्होंने आखिरी में लिखा, “मेरी मेहनती और हमेशा आगे बढ़ने वाली बहन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। ऊपर वाला तुम्हें हमेशा अपनी हिफाजत और आफियत में रखे। आमीन।”
टीवी एक्ट्रेस, होस्ट और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं निगार खान लंबे समय से पाकिस्तानी बिजनेसमैन खय्याम शेख को डेट कर रहीं थीं, जिसके बाद उन्होंने उनसे शादी रचा ली। खय्याम पाकिस्तानी बिजनेसमैन हैं, जो अबू धाबी में रहते हैं। निगार और खय्याम की शादी अबू धाबी में ही हुई है।
–आईएएनएस
एनएस/एएस