दमन, तानाशाही और गुंडागर्दी से तंग आकर जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ देकर बदलाव लाया: रवि शंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिले जनादेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यह भरोसे की जीत है। पूरा विश्वास है।”
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं था। बंगाल की जनता बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित थी। जिस तरह का दमन, अहंकार, तानाशाही, लूट, हिंसा और गुंडागर्दी हुई, वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर बदलाव लाया है। हम पूरे बंगाल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “घुसपैठ बंगाल के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है। घुसपैठिए, महिलाओं की सुरक्षा, बाल विकास, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। हर कदम पर समस्याएं हैं। इन समस्याओं से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को चुना है।”
मीनाक्षी लेखी ने कहा, “एग्जिट पोल कुछ हद तक उन लोगों की राय से मिलता जुलता है, जिन्होंने अपना वोट डाला है।”
असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर एक भाजपा समर्थक ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे लोग आपको बता रहे हैं कि वे बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि बदलाव हमेशा रहेगा। पीएम मोदी हमेशा हर जगह रहेंगे। मोदी हैं तो मुमकिन है।”
भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कहा, “हम कोलकाता और पश्चिम बंगाल की जीत का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भाजपा की जीत पर हमारी खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। हम पिछले 15 सालों से भाजपा को ही चाहते थे।”
कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने कहा, “पश्चिम बंगाल में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन हुआ। इसी विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप ममता बनर्जी सत्ता से हट गईं। यही होना था और यही हुआ।”
भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कहा, “बंगाल पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया है। हम बहुत खुश हैं। दिल्ली के सभी निवासी, पूरा भारत और पूरा पश्चिम बंगाल बहुत खुश हैं।”
एक अन्य महिला ने कहा, “सरकार बनने से मैं बहुत खुश हूं। यहां हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी को भोज के लिए आमंत्रित किया है।
–आईएएनएस
ओपी/डीकेपी