सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर बोले सुचि सेमीकॉन के चेयरमैन, देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे


नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। सुचि सेमीकॉन के संस्थापक और चेयरमैन अशोक मेहता ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय कैबिनेट से हमारे सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलना, पूरी संस्था के लिए गर्व का विषय है और इससे हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

मेहता ने बयान में आगे कहा कि वर्तमान में सेमीकंडक्टर हमारे आस-पास की हर चीज के केंद्र में हैं, चाहे वो हमारी कारें हों, हमारे कारखानों में मशीनें हों, हमारे हाथों में मौजूद फोन हों या हमारे देश की रक्षा करने वाले उपकरण हों।

साथ ही कहा कि भारत के भीतर इस काम को कर पाना केवल उत्पादन के बारे में नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के बारे में भी है कि भारत इतनी महत्वपूर्ण चीज के लिए कभी भी दूसरों पर निर्भर न रहे।

सुचि सेमीकॉन गुजरात के सूरत में बनने वाले इस प्लांट में करीब 868 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह एक ओएसएटी (आउटसोर्स सेमीकंडक्टर एसेंबली एंड टेस्ट) प्लांट होगा।

यह प्लांट पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एनालॉग आईसी और इंडस्ट्रियल सिस्टम के क्षेत्र में घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करेगी।

मेहता ने कहा, “सुची सेमीकॉन इस नेशनल सेंमीकंडक्टर मिशन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भारत को एक विश्वसनीय, आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में उभरने में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इसने पहले सुची सेमीकॉन ने गुजरात के सूरत में एक ओएसएटी सुविधा स्थापित की है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1,033 मिलियन से अधिक चिप्स है और यह पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एनालॉग आईसी और इंडस्ट्रियल सिस्टम में उपयोग होने वाले विभिन्न एप्लीकेशन पर चिप बनाती है।

इसके अलावा कैबिनेट ने क्रिस्टल मैट्रिक्स लिमिटेड के सेमीकंडक्टर प्लांट को भी मंजूरी दी है। गुजरात के धोलेरा में बनने वाली क्रिस्टल मैट्रिक्स का प्लांट कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें मिनी/माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले मॉड्यूल के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह प्लांट छह इंच के वेफर्स पर एपिटैक्सी सहित जीएएन फाउंड्री सेवाएं भी प्रदान करेगी।

इन दोनों प्लांट्स में करीब 3,936 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 2,230 कुशल पेशेवर के लिए नौकरियां पैदा होंगी।

–आईएएनएस

एबीएस/


Show More
Back to top button