पहली तिमाही में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्यमों के परिचालन राजस्व में 14.8% की वृद्धि


बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2026 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग की परिचालन स्थिति जारी की। 2026 की पहली तिमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने तीव्र उत्पादन वृद्धि, निरंतर निर्यात सुधार, उल्लेखनीय लाभ सुधार, त्वरित निवेश वृद्धि और सामान्य रूप से सकारात्मक विकास प्रवृत्ति का अनुभव किया।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि से 13.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि इसी अवधि में औद्योगिक क्षेत्र और उच्च-तकनीकी विनिर्माण उद्योग की तुलना में क्रमशः 7.5 और 1.1 प्रतिशत अंक अधिक थी।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के संचयी निर्यात वितरण मूल्य में पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जनवरी-फरवरी से 3 प्रतिशत अंक अधिक है।

पहली तिमाही में, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग ने 43 खरब 10 अरब युआन का परिचालन राजस्व हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.8 प्रतिशत अधिक है; परिचालन लागत 36 खरब 90 अरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.7 प्रतिशत अधिक है और कुल लाभ 2 खरब 17 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.25 गुना अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button