जन्मदिन पर चिरंजीवी ने नवजात पोती को गोद में लेकर क्लिक कराई फोटो, राम चरण ने की शेयर 


मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी मंगलवार को 68 साल के हो गए। उनके बेटे व एक्टर राम चरण ने अपने पिता की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी नवजात पोती क्लिन कारा कोनिडेला को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जिसका जन्म 20 जून को हुआ था।

राम और उपासना ने मंगलवार को चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पोस्ट किया। तस्वीर में चिरंजीवी कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं।

उन्होंने क्लिन कारा कोनिडेला को गोद में लिया हुआ है। बच्ची के चेहरे को छिपाया हुआ है। लेकिन, देखा जा सकता है कि बच्ची ने वाइट और पाउडर पिंक कलर की ड्रेस पहनी है।

कैप्शन में लिखा है, ”हमारे सबसे प्यारे चिरुथा चिरंजीवी थाथा (दादा) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारी और कोनिडेला परिवार के सबसे छोटे सदस्य की ओर से ढेर सारा प्यार।”

राम और उपासना जून 2012 में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने दिसंबर 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और इस साल 20 जून को क्लिन का स्वागत किया।

चिरंजीवी की लेटेस्ट रिलीज़ ‘भोला शंकर’ है, जो 11 अगस्त को ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ के साथ रिलीज हुई थी।

भोला शंकर मेहर रमेश द्वारा निर्देशित एक तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म है। यह 2015 की तमिल फिल्म ‘वेदालम’ की रीमेक है, इसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और सुशांत हैं।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button