व्हाट्सएप ने फरवरी में भारत में रिकॉर्ड 76.28 लाख अकाउंट्स को बैन किया

व्हाट्सएप ने फरवरी में भारत में रिकॉर्ड 76.28 लाख अकाउंट्स को बैन किया

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने सोमवार को कहा कि उसने 2021 के आईटी कानूनों के अनुरूप फरवरी में भारत में 76 लाख से अधिक अकाउंट्स को बैन कर दिया।

कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी 2024 में उसने 76,28,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 14,24,000 अकाउंट्स को यूजरों की किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था।

देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को फरवरी में देश में रिकॉर्ड 16,618 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 22 पर “कार्रवाई” की गई। कार्रवाई में अकाउंट्स को बैन करना या बैन हटाना शामिल है।

कंपनी ने इस साल जनवरी में “67,28,000 अकाउंट्स” पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें से लगभग 13.58 लाख खातों को किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था।

–आईएएनएस

एकेजे/

E-Magazine