यूपी का मौसम: प्रयागराज में दिन का पारा 41.2 डिग्री, बढ़ा न्यूनतम तापमान भी

दिन का पारा तीखी धूप के कारण लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज में शुक्रवार को तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में तेजी बरकरार है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18.5 से 23.5 के बीच दर्ज हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहा।

आगे आने वाले समय में भी मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।

Show More
Back to top button