सीमा हैदर के अधिवक्ता का पुलिस पर आरोप,जाने पूरा मामला

सीमा हैदर के अधिवक्ता का पुलिस पर आरोप,जाने पूरा मामला

पाकिस्तान से भारत पहुंची चर्चित सीमा हैदर के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल की धमकी और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाने वाले आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। गिरफ्तारी तो दूर, मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जा रहा है।

यह है मामला
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने पराड़कर भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि बिहार के सासाराम निवासी तीन आरोपियों पर महिला को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप है। छह अक्तूबर 2023 को लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू ट्रामा सेंटर के सामने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो बनाकर कई दिनों तक धमकी देकर दुष्कर्म किया जाता रहा।

हिंदू महिला को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हुए शादी करने के बहाने दुष्कर्म किया गया। बिहार के डेहरी की रहने वाली महिला की गुहार पुलिस नहीं सुन रही है। लंका पुलिस मुकदमा दर्ज तक नहीं कर रही है।

राजस्थान के बाबा ने मां-बेटी के साथ किया दुष्कर्म

उधर, लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली मां और बेटी ने राजस्थान के एक बाबा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िताओं ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं। पीड़िता मां के अनुसार वह डाफी इलाके में निजी कंपनी में साफ-सफाई का काम करती है। तीन पुत्रियां हैं।

राजस्थान के जयपुर, कोठपुतली निवासी एक बाबा से 14 नवंबर 2021 को मुलाकात हुई। पुत्र होने के लिए बाबा ने अनुष्ठान कराया। इस बीच उसने दुष्कर्म किया। कुछ माह बाद बाबा ने 15 वर्षीय बेटी को देखते ही कहा कि इससे शादी करूंगा। बेटी को लेकर बाबा राजस्थान गया।

16 नवंबर 2021 को बेटी घर लौटी तो आपबीती सुनाई। बेटी ने कहा कि उसके साथ गाड़ी में बाबा समेत दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुत्री से विवाह के लिए बाबा ने पांच करोड़ का चेक दिया था, जिसे बैंक ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कैश नहीं हो सकता। लंका पुलिस को जांच सौंपी गई हैं।

E-Magazine