यूपी: जीत से यूपी में बढ़ा राहुल का कद… मां की विरासत संभालते ही चमके

यूपी: जीत से यूपी में बढ़ा राहुल का कद… मां की विरासत संभालते ही चमके

गांधी परिवार के गढ़ में सोनिया ने राहुल को जिस उम्मीद के साथ मैदान में उतारा उसपर राहुल खरे भी उतरे। मां के सपने को साकार करते हुए इतिहास रच दिया। आम चुनाव में न केवल मां की विरासत को बचाया, बल्कि प्रदेश में 3.90 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

पहले स्थान पर गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा रहे, जिन्हें 5.59 लाख से अधिक वोट मिले। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद एक बार ऐसा लगा कि रायबरेली से गांधी परिवार का रिश्ता खत्म होने वाला है। नामांकनपत्र जमा करने से एक दिन पहले तक स्थिति साफ नहीं थी। 

आखिरी दिन तीन मई को राहुल गांधी की घोषणा के साथ ही सोनिया गांधी ने पूरे कुनबे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरवाया। राहुल के नामांकन के साथ ही कांग्रेसियों में उमड़ा जोश रिकॉर्ड मतों के अंतर से राहुल को जिताने के बाद ही शांत हुआ। 

मां की सीट पर पहली बार उतरे राहुल को जिले के हर तबके ने मत दिया। 94 प्रतिशत बूथों पर राहुल को जिताकर जिले के लोगों ने संबंधों को पहले जैसा रखने का प्रयास किया है।

प्रियंका ने बेटी के बाद अच्छी बहन का रिश्ता भी निभाया
2004 के चुनाव के बाद हर बार सोनिया के चुनाव में कमान संभालकर रायबरेली में मां को रिकॉर्ड मतों से जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी इस चुनाव में अच्छी बहन भी साबित हुईं। 

राहुल के नामांकन के बाद भूएमऊ गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद प्रियंका ने प्रचार की कमान संभाली। रायबरेली के साथ वे अमेठी की विधानसभाओं में भी पहुंचकर भाई के साथ केएल शर्मा के पक्ष में माहौल बनाया। इसी का नतीजा रहा कि जिले के हर गांव से राहुल गांधी को झूमकर वोट मिले।

यूपी में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीते

प्रत्याशीसंसदीय क्षेत्रपार्टीजीत का अंतर
डॉ. महेश शर्मागौतमबुद्धनगरभाजपा559472
राहुल गांधीरायबरेलीकांग्रेस390030
अतुल गर्गगाजियाबादभाजपा336965
हेमा मालिनीमथुराभाजपा293407
डिंपल यादवमैनपुरीसपा221639

इन्हें प्रदेश में मिला सबसे अधिक वोट

प्रत्याशीसंसदीय क्षेत्रपार्टीमिला कुल वोट
डॉ. महेश शर्मागौतमबुद्धनगरभाजपा857829
अनुराग शर्माझांसीभाजपा690316
राहुल गांधीरायबरेलीकांग्रेस687649
आरके चौधरीमहराजगंजसपा667869
अखिलेश यादवकन्नौजसपा642292
E-Magazine