प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकासः अन्नपूर्णा देवी


नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। 10 जून को पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रियाएं दीं। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम किया है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने पर मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। आज उन्होंने सर्वोच्च पद पर सबसे लंबे समय तक सेवा की है, चाहे वह किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में। निश्चित रूप से इन 12 वर्षों में देश के विकास के लिए उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ उनके नेतृत्व में कार्य किया गया है।”

उन्होंने एसआईआर पर कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर एसआईआर हो रहा है। पश्चिम बंगाल और असम सहित कई राज्यों में एसआईआर हो चुका है। निश्चित रूप से झारखंड में भी एसआईआर किया जाएगा, जो लोग अवैध रूप से घुसपैठिए बनकर बाहर से आए हैं, उन्हें वापस जाना होगा।”

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनसंपर्क की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “बहुत अभिमान की बात है कि प्रधानमंत्री सबसे लंबे समय तक भारत की सेवा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। हमें गर्व है कि नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने इतने सालों में देश सेवा के अलावा कुछ नहीं सोचा, अपने निजी स्वार्थ से ऊपर काम किया है। प्रधानमंत्री सिर्फ देश के बारे में सोचना, लोगों से सीधी बात और देश के लगातार विकास के कारण सबसे लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं।”

कांग्रेस द्वारा विश्वासघात के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक में डीएमके के हिस्सा लेने पर मनीषा कांयेद ने कहा, “इंडिया गठबंधन का एजेंडा हर वक्त बदलता रहता है। वह स्वार्थ की राजनीति करते हैं। स्वार्थ की राजनीति बार-बार फेल होती है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार ने विधान परिषद चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर शिवसेना नेता ने कहा, “तारीफ करना तो अच्छी बात है, लेकिन ट्रंप द्वारा वीजा को लेकर सख्त किए गए नियम और सामान पर टैरिफ का समाधान करके दोस्ती निभानी है।

–आईएएनएस

ओपी/डीकेपी


Show More
Back to top button