पूजा हेगड़े ने समुद्र के सामने खरीदा आलीशान बंगला

पूजा हेगड़े ने समुद्र के सामने खरीदा आलीशान बंगला

पूजा हेगड़े ने मुंबई के बांद्रा में एक बंगला खरीदा हैं। कहा जा रहा है कि इस बंगले की कीमत 45 करोड़ रुपये है।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने सपनों का घर खरीद लिया हैं। कहा जा रहा है कि उनका नया घर बेहद आलीशान है। इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है।

45 करोड़ का है बंगला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा हेगड़े ने मुंबई के बांद्रा में एक बंगला खरीदा हैं। कहा जा रहा है कि इस बंगले की कीमत 45 करोड़ रुपये है। बंगले का आकार भी काफी ज्यादा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा के घर का साइज 4000 वर्ग फुट है, जो समुद्र के ठीक सामने मौजूद है।

पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्में
पूजा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘देवा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा पूजा एक एक्शन फिल्म में काम करती दिखेंगी। इस फिल्म का नाम ‘सनकी’ होगा। दर्शक पूजा की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रोहन मेहरा से अफेयर की है चर्चा
इन दिनों पूजा हेगड़े का नाम रोहन मेहरा के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पूजा हेगड़े को रोहन मेहरा के साथ देखा गया था। दोनों एक ही कार में साथ बैठे नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी। मालूम हो कि रोहन मेहरा अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पूजा और रोहन को बी टाउन के नए कपल का टैग दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

E-Magazine