यूएई की दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रवाना होंगे पीएम मोदी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। यूएई की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

यूएई के राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर होगी वार्ता
विदेश मंत्रालय ने शनिवार बताया कि पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की यह पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा, जबकि 2015 के बाद से यूएई की सातवी यात्रा होगी।

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 (World Government Summit 2024) में अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे और शिखर सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।

Show More
Back to top button