एक नहीं सैमसंग के दो Smartphone हो रहे हैं लॉन्च

एक नहीं सैमसंग के दो Smartphone हो रहे हैं लॉन्च

सैमसंग एम सीरीज में एक नहीं बल्कि दो फोन लॉन्च कर रहा है। जी हां जहां अभी तक Samsung Galaxy M15 5G को लेकर जानकारी कन्फर्म हुई थी। अब Samsung Galaxy M55 5G को लेकर भी जानकारी कन्फर्म हो चुकी है। अमेजन पर इस फोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस फोन को Snapdragon 7 Gen 1 के साथ लाया जा रहा है।

सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए M Series में एक नहीं, बल्कि दो फोन ला रहा है। जी हां, कंपनी ने ब्राजील में दो फोन लॉन्च किए अब इन दोनों ही फोन की बारी भारत में लॉन्च होने की है।

जहां कंपनी ने पहले Galaxy M15 5G की लॉन्च डिटेल्स कन्फर्म की थी। वहीं अब Galaxy M55 को लेकर भी नया अपडेट जारी हो गया है।

अमेजन पर लाइव हुआ लैंडिंग पेज

दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर Galaxy M55 का लैंडिंग पेज तैयार किया गया है। इस पेज पर जानकारी दी गई है कि कंपनी Galaxy M55 को बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही है।

45w फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
फोन को लेकर बने इस लैंडिंग पेज में डिवाइस की चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी दी गई है। Galaxy M55 फोन को कंपनी ने 45w फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाने की जानकारी दी है।

इन खूबियों के साथ ले सकता है फोन एंट्री
दरअसल, कंपनी के ब्राजील वेरिएंट की बात की जाए तो यह फोन भी 45w फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है। ऐसे में इंडियन वेरिएंट को भी ब्राजील वेरिएंट जैसी खूबियों के साथ लॉन्च किया जा सकता है-

प्रोसेसर- गैलेक्सी फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले- Galaxy M55 5G फोन को कंपनी ने 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

रैम और स्टोरेज- रैम और स्टोरेज की बात करें तो नया फोन 8GB रैम और 256GB बिल्ट इन स्टोरेज के साथ आता है।

बैटरी और चार्जिंग- Galaxy M55 5G फोन को 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

कैमरा- फोन OIS इनेबल्ड 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ लाया गया है। सेल्फी के लिए फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

ओएस- सैमसंग फोन Android 14 पर रन करता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स- फोन Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, और USB-C port के साथ आता है।

E-Magazine