पीयूष गोयल का जन्मदिन: सीएम भजनलाल, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के जन्मदिन पर देशभर के प्रमुख भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्रों में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। भगवान सिद्धिविनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा, “केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको आरोग्यता, यश और दीर्घायु जीवन दें, यही प्रार्थना है।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान सिद्धिविनायक आपको आरोग्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान श्री सिद्धिविनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे सहयोगी पीयूष गोयल, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लिखा, “केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। श्री सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है।”

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा, “केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और सदैव उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

–आईएएनएस

पीएसके


Show More
Back to top button