आईएसएल 2026: चेन्नईयिन एफसी को मोहम्मडन एससी के साथ ड्रॉ से करना पड़ा संतोष


चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026 में मंगलवार को चेन्नईयिन एफसी और मोहम्मडन एससी के बीच मुकाबला गोल रहित रहा। भले ही चेन्नईयिन एफसी ने मैच के ज्यादातर समय तक दबदबा बनाए रखा, लेकिन इस बीच गोल करने के बेहतर मौके बनाए। ‘मरीना माचन्स’ ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक रवैया दिखाया, लेकिन अपने घरेलू दर्शकों के सामने वे निर्णायक गोल करने में नाकाम रहे।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नईयिन ने मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से की और अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखते हुए शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। क्लूसनर ने शुरुआती मिनटों में ही एक खतरनाक क्रॉस दिया, जिससे टीम को एक कॉर्नर मिला। वहीं, हाफ के बीच में एडुआर्डो काऊ गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन एक ‘सेट-पीस’ से उनका हेडर गोल से थोड़ा बाहर चला गया।

दूसरी तरफ, मोहम्मद नवाज को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला और 29वें मिनट में उन्होंने शानदार बचाव किया। उन्होंने हीरा मंडल के शॉट को गोल से दूर धकेल दिया और स्कोर को बराबर बनाए रखा। गोलकीपर ने इसके बाद भी आत्मविश्वास के साथ गेंद को संभाला और अपनी शानदार सूझ-बूझ का परिचय देते हुए कई क्रॉस को आसानी से रोका। चेन्नईयिन तेजी से जवाबी हमले करने की कोशिश कर रही थी, और इस दौरान चीमा, इमरान खान के एक बेहतरीन क्रॉस को गोल में बदलने के बेहद करीब पहुंच गए थे।

हाफ के अंत में चेन्नईयिन को मजबूरन बदलाव करना पड़ा, जब क्लूसनर चोटिल होकर बाहर गए और उनकी जगह मंदार राव देसाई मैदान पर आए। इसके बाद कॉर्नर से मिले मौके पर पीसी लालदिनपुइया गोल नहीं कर सके। कुछ ही देर बाद इमरान की शानदार बैकहील पास ने लालदिनलियाना रेंथलेई को आगे बढ़ने का मौका दिया, जिनका खतरनाक क्रॉस इरफान के शॉट लेने से ठीक पहले डिफेंडर ने क्लियर कर दिया। इस तरह पहला हाफ काफी रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में चेन्नईयिन ने आक्रामक खेल जारी रखा और विंग्स से लगातार दबाव बनाया। लालदिनलियाना शुरुआत में काफी सक्रिय दिखे और एक खतरनाक क्रॉस दिया। इसके बाद एक शानदार मूव में इमरान ने चीमा को पास दिया, लेकिन उनका शानदार एक्रोबैटिक प्रयास लक्ष्य से बाहर चला गया। सब्स्टीट्यूट एस प्रकाशेश्वरन ने भी आते ही आत्मविश्वास दिखाया। 19 वर्षीय खिलाड़ी अंदर की ओर कट करते हुए दूर कोने में शॉट लगाने की कोशिश की।

दूसरी तरफ, लालरिनलियाना हनामते ने मोहम्मडन के एक अच्छे हमले को नाकाम कर दिया, जिसके बाद चेन्नईयिन फिर से आगे बढ़ा, और इस बार इरफान एक्शन के केंद्र में थे। अपने मार्कर को छकाने के बाद यह फॉरवर्ड बॉक्स के अंदर गिर गया, लेकिन पेनाल्टी की अपील को खारिज कर दिया गया। इरफान ने मौके बनाना जारी रखा, एक शानदार क्रॉस दिया जो चीमा को खाली जगह में मिला, लेकिन स्ट्राइकर ने गेंद को गोल के ऊपर से मार दिया। वहीं, मैच के आखिरी पलों में जब दबाव बढ़ा, तो मोहम्मड अली बेमामर और प्रकादेश्वरन दोनों ही गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे।

चेन्नईयिन के लगातार आक्रामक प्रयासों के बावजूद, आखिरी पलों में निर्णायक टच नहीं मिल पाया। अब ‘मरीना माचन्स’ का ध्यान अपनी अगली चुनौती पर होगा, जिसके लिए वे 25 अप्रैल को जमशेदपुर एफसी का सामना करने के लिए जमशेदपुर रवाना होंगे।

–आईएएनएस

आरएसजी


Show More
Back to top button