युवाओं के लिए खुशखबरी,यूपी पुलिस के पदों पर आया नया अपडेट

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन अलग-अलग सीधी भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक गोपनीय के 268, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 449 और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति बीते दिनों जारी की गयी थी।
इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया गया है। इसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया गया है।
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी, 2024 है।