फीफा वर्ल्ड कप: मोहम्मद सालाह मिस्र की 27 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल


काहिरा, 21 मई (आईएएनएस)। मिस्र के फुटबॉल एसोसिएशन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 27 खिलाड़ियों की एक प्रारंभिक टीम घोषित की है। कोच होसाम हसन की इस टीम में मोहम्मद सालाह, उमर मारमोश, ट्रेजेगुएट और मोहम्मद अब्देलमोनेम जैसे जाने-माने सितारों का एक मुख्य ग्रुप है।

यह टीम 28 मई को रूस के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी, जिसके लिए इस प्रारंभिक टीम के 27 खिलाड़ियों में से सिर्फ 26 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। यह मैच वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा है, जो 11 जून से शुरू होने वाला है।

इस प्रारंभिक टीम ने फैंस को चौंकाया भी है। नान्तेस के फॉरवर्ड मुस्तफा मोहम्मद टीम में नहीं हैं। जमालेक के खिलाड़ी मोहम्मद शेहाता और नासिर मानसी को भी टीम से बाहर रखा गया है।

कोच अब्देलमोनेम ने अपनी टीम में 5 ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जो पहली बार खेल सकते हैं। इनमें युवा फॉरवर्ड हमजा अब्देलकरीम भी शामिल हैं, जो अभी बार्सिलोना-बी टीम में लोन पर खेल रहे हैं। उनके साथ ही ईएनपीपीआई के फॉरवर्ड अक्ताय अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

मिस्र चौथी बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है। ग्रुप-जी में मौजूद मिस्र 15 जून को बेल्जियम, 22 जून को न्यूजीलैंड और 27 जून को ईरान के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।

फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय टीम अपने महाद्वीपीय स्तर की सफलता को वैश्विक मंच पर दोहराने में संघर्ष करती रही है। मिस्र ने अब तक तीन बार फीफा वर्ल्ड कप (1934, 1990 और 2018) में हिस्सा लिया है। इस दौरान कुल सात मैच खेले, जिनमें से 5 में उसे हार मिली है और 2 मैच ड्रॉ रहे।

क्लब स्तर पर लिवरपूल के साथ अपने शानदार करियर के खत्म होने के बाद, सालाह अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं, जिसका आयोजन 11 जून से 19 जुलाई के बीच यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में होगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिस्र की टीम:

गोलकीपर: मोहम्मद अला, मोहम्मद अल शेनावी, मुस्तफा शोबीर, एल महदी सोलिमन।

डिफेंडर: होसाम अब्देलमगिड, मोहम्मद अब्देलमोनम, तारेक अला, अहमद फतौह, करीम हाफिज, मोहम्मद हनी, यासर इब्राहिम, रामी राबिया।

मिडफील्डर: इमाम अशोर, मारवान अत्तिया, नबील इमाद, हमदी फाथी, हैथम हसन, मोहननाद लैशिन, महमूद सेबर, महमूद हसन, मुस्तफा जिको, अहमद सईद।

फॉरवर्ड: अक्ते अब्दुल्ला, हमजा अब्दुलकरीम, इब्राहिम अदेल, उमर मारमौश, मोहम्मद सालाह।

–आईएएनएस

आरएसजी


Show More
Back to top button