बेटे अव्यान के जन्मदिन पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, बोलीं- 'तुम्हारे आने से जिंदगी में उम्मीद के मतलब ही बदल गए'

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। दीया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान आजाद की तस्वीरें और खास पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने बेटे के पांचवें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया और अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि अव्यान को अपनी जिंदगी में नई रोशनी बताया।
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर बेटे अव्यान आजाद की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अव्यान के शुरुआती पल से लेकर अब तक की कई खूबसूरत फोटोज हैं। कुछ तस्वीरों में दीया अपने बेटे का साथ खेलती, मुस्कुराती और परिवार के साथ समय बिताती दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ दीया मिर्जा ने अपने बेटे के लिए लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ”हमारे मिरेकल बच्चे को पांचवें जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा बहादुर, तुम जन्म से ही आजाद थे और हमेशा आजाद रहो। तुम अपनी जिंदगी अपने तरीके से जियो। खुलकर हंसो, दिल से प्यार करो और बड़े सपने देखो।”
उन्होंने आगे लिखा, ”तुम हमेशा उन चीजों की रक्षा करो, जो कोमल और खूबसूरत हैं। हमेशा नई चीजों को बढ़ने और आगे बढ़ाने में मदद करो। तुम्हारे हमारे जिंदगी में आने के बाद उम्मीद का मतलब ही बदल गया। तुम जिंदगी की धूप हो, नई रोशनी हो। मैं अपने प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।”
बता दें कि अव्यान का जन्म समय से पहले हुआ था। जन्म के बाद उन्हें करीब दो महीने एनआईसीयू में बिताने पड़े थे। दीया मिर्जा पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि वह समय उनके लिए कितना भावुक और डर से भरा हुआ था।
दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से साल 2021 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने बेटे के जन्म की खबर साझा की थी। वैभव रेखी की पहली शादी से उनकी एक बेटी समायरा भी हैं। दीया अक्सर समायरा के साथ भी खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
–आईएएनएस
पीके/पीएम