चीन की राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना जारी


बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वैश्विक मानवाधिकार शासन उच्च स्तरीय मंच 11 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना के संयुक्त सम्मेलन व्यवस्था के सदस्य विभागों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना (वर्ष 2026-2030) जारी की।

कार्य योजना में कहा गया है कि वर्ष 2021 से 2025 तक चीन सरकार ने चार चरणों की राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना लागू की। संबंधित लक्ष्य और मिशन अच्छी तरह पूरा हुआ। चीन में मानवाधिकार की रक्षा का स्तर काफी उन्नत हुआ। इससे विश्व मानवाधिकार कार्य में दुर्लभ स्थिरता और निश्चितता डाली गई।

कार्य योजना में कहा गया है कि पिछले सफल अनुभवों के सारांश के आधार पर मानवाधिकार का सम्मान और रक्षा करने के संवैधानिक सिद्धांत के अनुसार चीन सरकार ने वर्तमान राष्ट्रीय स्थिति और 15वीं पंचवर्षीय योजना के मद्देनजर पांचवीं राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना जारी की। इसमें वर्ष 2026 से 2030 तक मानवाधिकार के सम्मान, रक्षा और बढ़ाने में लक्ष्य, संकेतक मिशन और ठोस कदम निर्धारित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button