बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 'टोपी' का जिक्र करके फैंस को दी खास सलाह


मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कुछ प्रेरणादायक बातें और सलाह शेयर किया है। इस पोस्ट की यूजर्स ने खूब तारीफ भी की।

‘बजरंगी भाईजान’ फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जहां वह एक साधारण काली टी-शर्ट के साथ क्लासिक ब्लैक फेडोरा में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने खास कैप्शन लिखा, जिसने यूजर्स का ध्यान खींचा।

सलमान ने लिखा, “थिकिंग, ये है कोई भी फील्ड में। सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूल के आगे बढ़ो और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।”

‘टोपी’ के जरिए सलमान खान ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसे गुणों के महत्व पर जोर दिया। सलमान ने इस बात की ओर इशारा किया कि न तो किसी को धोखा देना चाहिए और न ही किसी को खुद को गुमराह करने देना चाहिए।

उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आपकी प्यारी तस्वीरें देखने के बाद मेरा रविवार बेहद खास हो गया।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “आप बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मेरी जान, मेरा प्यार, मेरा आइडल, मेरा भाई… मैं अपने आइडल से हमेशा प्यार करता रहूंगा।” कई यूजर्स ने सलमान खान की तस्वीर की तारीफ की और कमेंट्स किए, “कोई इतना हैंडसम कैसे हो सकता है। आई लव यू।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अपनी बहुचर्चित अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जबकि, चित्रांगदा सिंह सलमान खान के अपोजिट दिखाई देंगी।

फिल्म की बात करें तो यह गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान का एक्शन अवतार दिखाई देगा। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button