थिएटर में मुश्किल वक्त पर काम करना सिखाते हैं : अपूर्वा अरोड़ा

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा आगामी फिल्म ‘मोमाकु’ के रिलीज को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 4 जून को विशेष रूप से ‘केबल वन ओटीटी’ प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
इसकी कहानी हरियाणा के ग्रामीण परिवेश में एक सर्द रात में घटी एक अजीबोगरीब घटना पर आधारित है, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग रात में हुई है, जिसे लेकर अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें नाइट शिफ्ट के अनुसार, ढ़लने में शुरुआत में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
सीरीज की शूटिंग को लेकर अभिनेत्री से आईएएनएस ने जब पूछा, “इसकी कहानी को बहुत ही रियलिस्टिक लोकेशन्स पर शूट किया गया है। यह अनुभव मानसिक और शारीरिक रूप से कितना थकाने वाला था?
इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, “पूरी फिल्म की शूटिंग नाइट में ही होनी थी और मुझे नाइट शेड्यूल के हिसाब से ढ़लना था। शुरुआती कुछ दिनों तक, हमारी बॉडी क्लॉक को एडजस्ट करना मुश्किल था, लेकिन बाद में अपने आप ही उस रिदम में आ गए थे। हम पूरी रात शूट करते थे और दिन में सोते थे।”
अभिनेत्री ने बातचीत में यह भी जोड़ा कि, पंजाब में शूटिंग होने की वजह से उनका यह सफर काफी यादगार रहा है। उन्होंने कहा, “सच कहूं, तो पंजाब में होने की वजह से चीजें और भी मजेदार हो गईं थीं । वहां का खाना, माहौल और लोगों के साथ ने सारे अनुभवों को यादगार बना दिया। जब आपको अपने काम से प्यार हो और साथ ही, ऐसे लोग आस-पास हों, जो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हों, तो स्ट्रेस अपने आप ही दूर हो जाता है।”
अभिनेत्री ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया, “मैंने करियर के शुरुआती में थिएटर किया है। वहां पर बहुत ही मुश्किल हालात में काम करना सीखते हैं। आप चीजों को खुद ही मैनेज करते हैं, दर्शकों को खुद ही इकट्ठा करते हैं और जमीनी स्तर से ही पूरे प्रोसेस से गहराई से जुड़े रहते हैं।”
अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा ने आज के तेज-तर्रा शूटिंग कल्चर, क्विक टेक्स और एडिटिंग पर बढ़ती निर्भरता को लेकर कहा, “आजकल बहुत से लोगों के लिए एक्टिंग सिर्फ ऊपरी दिखावा बनकर रह गया है। लोग ग्लैमर और कैरे पर अच्छा दिखने के चक्कर में अपने काम को ईमानदारी से करने में ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं, तो बाकी चीजें मायने नहीं रखतीं।”
अभिनेत्री ने आगे बाकी टीम की सराहना करते हुए बताया कि क्योंकि बाकी सभी डिपार्टमेंट अपना काम पहले से ही बहुत खूबसूरती से कर रहे होते हैं।
–आईएएनएस
एनएस/पीएम