22 साल के बाद चीनी अंडर 17 फुटबाल टीम फिर एशिया कप के फाइनल में पहुंची


बीजिंग, 20 मई (आईएएनएस)। 19 मई को सउदी अरब में चल रहे 2026 अंडर 17 पुरुष फुटबाल एशिया कप के सेमीफाइनल मैच खेले गए। चीनी टीम ने आस्ट्रेलियाई टीम को 2-0 से हराकर 22 साल के बाद फिर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ की चौथी मिनट में चीनी टीम ने गतिरोध तोड़कर पहला गोल दागा। इंजरी टाइम में चीनी टीम ने दूसरा गोल प्राप्त किया।

मैच के बाद चीनी टीम के मुख्य कोच फु चिमिन ने बताया कि चीनी खिलाडियों ने इस एशिया कप में मजबूत लचीलापन दिखाया, खासकर कठिन स्थिति में वे अपने लचीलेपन को अंत तक बनाए रख सकते हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में जापानी टीम ने पेनाल्टी किक में 3-2 से डिफेंडिंग चैंपियन उज्बेकिस्तान की टीम को पराजित किया।

बता दें कि चीनी टीम 22 मई को फाइनल में जापानी टीम से भिड़ेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button