CM योगी ने BJP के ‘Media War Room’ का किया उद्घाटन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने  BJP के ‘मीडिया वॉर रूम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहें। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार 400 पार का लक्ष्य है। अच्छे परिणाम आएंगे।

‘कांग्रेस लोगों की संपत्ति बांटेगी…’
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। बिना भेदभाव के गरीब कल्याण का काम किया है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दादी के नारे को पोता रट रहा है। रटंत तोते की बात करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगी। इसके बाद उसका बंदरबांट करेंगी।

Show More
Back to top button