आज उन्नाव और कानपुर पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा

आज उन्नाव और कानपुर पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को उन्नाव से होते हुए कानपुर पहुंचेगी। उन्नाव और कानपुर में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक वीडियो जारी करते हुए यात्रा के रूट की जानकारी दी।

जयराम रमेश ने कहा कि, “आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन है। हम उन्नाव से होकर कानपुर जाएंगे, उन्नाव में 12 बजे राहुल गांधी का संबोधन होगा। कल 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं होगी। 24 और 25 को हाथरस और आगरा होते हुए 25 की रात को हम धौलपुर पहुंचेंगे। 26,27,28,29, और 1 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं होगी, 2 मार्च से हम मध्य प्रदेश में यात्रा शुरू करेंगे।”

E-Magazine