खराब सड़क को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, 'यह मामला भी भाजपा सरकार रफ़ा-दफ़ा कर देगी'


लखनऊ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सड़क का वीडियो जारी कर निशाना साधा और कहा कि उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें। इसकी जांच होगी या मिल-बांटकर यह मामला भी भाजपा सरकार रफ़ा-दफ़ा कर देगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्नाव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नया रोड डाला गया है, वह उधड़ते हुए दिखाई दे रहा है। एक व्यक्ति कोलतार हाथ में लेकर नए रोड की दुर्दशा को दिखा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुटकी ली। उन्होंने वीडियो को एक्स पर शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें। इसकी जांच होगी या मिल-बांटकर यह मामला भी भाजपा सरकार रफ़ा-दफ़ा कर देगी।”

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम


Show More
Back to top button