शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना भी जरूरी है। बिना संस्कार के ज्ञान का कोई महत्व नहीं है। ये बात रविवार को श्याम नगर बाईपास स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।
राजनाथ सिंह स्कूल में प्रतिमा दुबे की प्रेरणा से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। संस्कार के बिना ज्ञान का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने डॉ. अंगद सिंह के संरक्षण में दो छात्रों को शिक्षा दिलाने का प्रबंध किया था।
दोनों ही संस्कारवान हैं। वर्तमान में एक डॉक्टर के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहा है। वहीं, दूसरा आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा है। नई शिक्षा नीति इसको दृष्टि में रखकर तैयार की गई है कि छात्र-छात्राओं को ज्ञान के साथ संस्कार किस तरह से प्रदान किए जाएं।