भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में यूपी

भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में यूपी

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम और कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते शीतलहर बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कोहरे की सफेद चादर छाई रहेंगी। घन घोर कोहरे चलते के विजिबिलिटी जीरो है।

भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। भीषण ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग घरों में दुबके हुए नजर आ रहे हैं। घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुई है। सड़कों पर 50 मीटर देखना भी मुश्किल हो रहा है।

 

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में घने से बेहद घना कोहरा है। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। जिससे हवाई जहाज और ट्रेन देर से चल रही हैं।

E-Magazine