माजिद मगरे इंग्लैंड के खिलाफ मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज में भारत की कप्तान संभालेंगे

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ‘डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीसीसीआई) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यह सीरीज 5 से 19 अगस्त तक इंग्लैंड में खेली जाएगी।
माजिद अह मगरे को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि साई आकाश सैवामनी उप-कप्तान होंगे। भारत सात मुकाबलों की आईटी20 सीरीज की शुरुआत 5 और 7 अगस्त को डर्बी के ‘आवरकूप काउंटी ग्राउंड’ में शुरुआती दो मुकाबलों के साथ करेगा। इसके बाद तीसरा आईटी20 मैच 9 अगस्त को लीसेस्टर के ‘अपटनस्टील ग्रेस रोड’ पर खेला जाएगा।
चौथा मैच 12 अगस्त को होव के ‘काउंटी ग्राउंड’ पर खेला जाएगा। इसके बाद पांचवें और छठे आईटी20 मैच के लिए मुक़ाबले अरुंडेल में होंगे, जो क्रमशः 15 और 16 अगस्त को खेले जाएंगे। सीरीज का समापन 19 अगस्त को मशहूर ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ पर सातवें और आखिरी आईटी20 मैच के साथ होगा। सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज की तैयारियों के तहत, भारतीय टीम अभी नई दिल्ली में द्वारका के पास छावला में एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रही है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए सपोर्ट स्टाफ की अगुवाई राजस्थान के पूर्व रणजी कप्तान रोहित झालानी करेंगे, जिन्हें हेड कोच नियुक्त किया गया है। कोच के तौर पर देव दत्त उनकी मदद करेंगे, जबकि रोहित शर्मा फील्डिंग कोच होंगे।
जम्मू एवं कश्मीर कश्मीर का प्रतिनिधित्व माजिद आह मगरे (कप्तान), रिजवान अल्ताफ भट और हिलाल अहमद वानी कर रहे हैं। तमिलनाडु से साई आकाश शिवमणि (उप-कप्तान) और सुदरसन एलंगोवन हैं, जबकि हरियाणा का प्रतिनिधित्व कुलदीप सिंह और तरूण कर रहे हैं। कर्नाटक की टीम में राजेश इराप्पा कन्नूर और शिव शंकर गुंटिगनपल्ली सुब्बारायप्पा हैं।
शेष खिलाड़ियों में यशवंत नायडू रावुरी (आंध्र प्रदेश), विवेक कुमार (उत्तर प्रदेश), अर्जुन राजेश गवरे (विदर्भ), रवींद्र गोपीनाथ सैंटे (मुंबई), योगेंदर सिंह भदोरिया (मध्य प्रदेश), वृषंत संदीप गुंजल (महाराष्ट्र), और जयेश परमार (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
–आईएएनएस
आरएसजी