अनन्या नारायणन चेन्नई स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के दूसरे राउंड में पहुंचीं


चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अनन्या नारायणन ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन जेनेट विधि को चार गेम में हराते हुए शनिवार को इंडियन स्क्वैश अकादमी में स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के महिला ड्रॉ के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहला गेम 8-11 से हारने के बाद, अनन्या ने जोरदार वापसी की और अपने अटैकिंग खेल की रफ्तार बढ़ाते हुए अगले तीन गेम 11-2, 11-8, और 11-5 से जीता।

पूजा अर्थी रघु ने भी भारतीय महिलाओं में सबसे जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए महाक तलाटी को एकतरफा मुकाबले में 11-3, 11-1, 11-1 से हराया। अनिका दुबे भी क्रिया सरवनन को 11-4, 11-5, 11-4 से हराकर अगले राउंड में उनके साथ शामिल हुईं।

महिलाओं के ड्रॉ में, स्कॉटलैंड की लिसा ऐटकेन ने मिस्र की सलमा ओथमान को कड़े मुकाबले में 11-6, 11-7, 8-11, 14-12 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया की चाएवोन सोंग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत की नव्या सुंदरराजन को 7-11, 11-6, 11-7, 11-5 से हराया।

मलेशिया की रुई जीन येक ने मिस्र की मोना टैमर को सीधे गेम में हराया, उनकी हमवतन थानुसा उथ्रियन ने भारत की ईशा श्रीवास्तव को 11-7, 11-6, 11-9 से हराया, और मिस्र की हाना अलादीन ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-2, 13-11, 11-2 से आसानी से हराया।

पुरुषों के शुरुआती राउंड में, श्रीलंका के शमील वकील ने एक गेम से पिछड़ने के बाद लोकेश सुब्रमणि को 8-11, 15-13, 11-9, 11-3 से हराया, जबकि मिस्र के यूसुफ टेलीब ने वेदांत पटेल को 11-9, 11-9, 11-4 से हराया। स्पेन के ह्यूगो जेन ने शिवेन अग्रवाल को सीधे गेम में हराया, और मलेशिया के हरित डेनियल ने मोहित भट्ट को 11-8, 11-8, 11-7 से हराया।

भारत के दिवाकर सिंह ने आदर्श बनोधा को सीधे गेम में हराकर आगे बढ़े, जबकि मलेशिया के वा सेर्न लो ने अरिहंत केएस को हराया। कुवैत के अम्मार अल्तामिमी ने पूरव रंभिया के खिलाफ पांच गेम की लड़ाई में 11-5, 7-11, 11-7, 5-11, 11-5 से जीत हासिल की, और मिस्र के अधम रोशदी ने एस. पलानिवेल रविकुमार को सीधे गेम में हराकर दिन का खेल खत्म किया।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button