शिमला : रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत


शिमला, 26 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि उरमण के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन उरमण के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सनी, निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला; लायक राम (56), पुत्र मागु राम, निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला; अशोक जैन (32), पुत्र ध्यान जैन, निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला; नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जैन, निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला; आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू; और युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आशा कुमारी नाम की महिला अपने मायके जा रही थी। इस दौरान वह वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी और इसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

–आईएएनएस

एएमटी/एबीएम


Show More
Back to top button