चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने लाइबेरिया की विदेश मंत्री के साथ वार्ता की


बीजिंग, 20 मई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 19 मई को पेइचिंग में लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो न्यांती के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि अफ्रीका के विकास का समर्थन चीन की अटल और निरंतर नीति है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा घोषित चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले सभी अफ्रीकी देशों के प्रति शून्य टैरिफ की नीति का कार्यांवयन हुआ है, लाइबेरिया सबसे पहले लाभ उठाने वाले देशों में से एक है। चीन लाइबेरिया का हस्ताक्षर कर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन का सदस्य बनने का स्वागत करता है। चीन और लाइबेरिया दोनों वैश्विक दक्षिण के प्रतिनिधि हैं और यूएन चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की सुरक्षा करने को तैयार है।

न्यांती ने कहा कि लाइबेरिया एक चीन सिद्धांत पर कायम रहता है। लाइबेरिया चीन के गरीबी उन्मूलन के अनुभवों से सीखना चाहता है और मानवता के लिए साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा और श्रृंखलात्मक वैश्विक पहलों का उच्च मूल्यांकन करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button