एक्टर बन कैमरे के सामने आए अशोक पंडित, बोले- काम करके मजा आ गया


मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक व सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित अब कैमरे के सामने आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को अपनी एक्टिंग की झलक दिखाई।

अशोक पंडित को आमतौर पर फिल्मों के निर्माण, निर्देशन और राजनीति से ज्यादा जोड़ा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने खुद को एक अभिनेता के रूप में पेश किया है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे दिल थामकर उनका नया रूप देखें और बताएं कि उन्हें कैसा लगा।

अशोक पंडित ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस रूप में पहले कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि साल 2010 में उनके मित्र फिल्ममेकर अबीर सेनगुप्ता और अनुश्री मेहता उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि उनके कास्टिंग डायरेक्टर ने सुझाव दिया है कि अगर यह रोल अशोक पंडित करेंगे तो फिल्म में मजा आ जाएगा।

अशोक पंडित ने बताया कि शुरुआत में यह बातें सुनकर मैं हंस पड़ा, लेकिन दोनों दोस्तों के बहुत जोर देने पर मान गया और कैमरे के सामने कूद पड़ा। पोस्ट में अशोक पंडित ने लिखा, “करते-करते मुझे भी काम करके मजा आ गया। उम्मीद है आपको भी यह रूप पसंद आएगा।”

उन्होंने अनुश्री मेहता और अबीर सेनगुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें एक अभिनेता के रूप में कैमरे के सामने आने का अनुभव दिया। अशोक पंडित की इस पोस्ट पर फिल्म निर्माता अनुश्री मेहता ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “सर, फिल्म में आपको निर्देशित करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात रही। आपने हमेशा हौसला बढ़ाया और साथ दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह प्रोफेशनल व पर्सनल हर तरह के पोस्ट कर प्रशंसकों को रूबरू कराते रहते हैं। वहींं, हालिया किए पोस्ट को लेकर उन्होंने अपने फॉलोअर्स से इस वीडियो को देखने और अपना फीडबैक देने की भी बात कही है।

–आईएएनएस

एमटी/पीएम


Show More
Back to top button