न्यूजीलैंड में 'कंफर्ट वूमेन' विषय पर मूर्ति स्थापित करने की योजना


बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के ‘द गार्जियन’ और न्यूजीलैंड के ‘1न्यूज’ आदि की रिपोर्टों के अनुसार न्यूजीलैंड अपने सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में दक्षिण कोरिया के गैरसरकारी संगठन द्वारा दान की गई ‘कंफर्ट वूमेन’ थीम वाली मूर्ति स्थापित करने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि न्यूजीलैंड स्थित जापानी दूतावास ने इसका कड़ा विरोध किया है। जापानी राजदूत सोसुके ओजावा ने कहा कि इससे जापान-दक्षिण कोरिया के सहयोग पर असर पड़ेगा और जापान-न्यूजीलैंड संबंधों को नुकसान पहुंचेगा।

‘द गार्जियन’ ने कहा कि न्यूजीलैंड स्थित दक्षिण कोरिया के दूतावास ने अभी तक इस बारे में जवाब नहीं दिया है। वहीं, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मूर्ति संवेदनशील है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर स्थित मूर्तियों और स्मारकों से संबंधित मामलों का निर्णय स्थानीय सरकार और समुदाय द्वारा स्वयं किया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button