चीन श्रमिक दिवस के दौरान खपत का प्रोत्साहन करेगा


बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने सोमवार को राजधानी पेइचिंग में वर्ष 2026 के श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और पर्यटन उपभोग सप्ताह के लिए मीडिया प्रचार सम्मेलन का आयोजन किया।

बताया जाता है कि वर्तमान उपभोग सप्ताह अप्रैल के अंत से श्रमिक दिवस की छुट्टियों के बाद चलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय संबंधित उद्यमों और संगठनों के साथ सिलसिलेवार उदार कदम उठाएगा।

मीडिया प्रचार सम्मेलन में चीनी मौसम विज्ञान प्रशासन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान फूल देखने का यात्रा मानचित्र जारी किया। सिनोपेक और चाइना मोबाइल ने प्रचार गतिविधियों का शुभारंभ किया। औद्योगिक व वाणिज्यिक बैंक और कृषि बैंक ने खरीदारी पर छूट दी।

इसके अलावा, चीनी पर्यटन आकर्षण संघ ने श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान विभिन्न पर्यटन स्थलों में करीब 200 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। विभिन्न क्षेत्रों की नगरपालिका लगभग 13,700 विविध सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम आयोजित करेगी और 28 करोड़ 40 लाख युआन का उपभोग वाउचर जारी करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button