पेटीएम गोल्ड ने 12,000 से ज्यादा पिन कोड्स तक अपनी डिलीवरी सेवा का विस्तार किया, डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलना हुआ आसान


नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने शुक्रवार को अपनी पेटीएम गोल्ड सेवा को और आसान बनाते हुए बड़ी घोषणा की। अब कंपनी 12,000 से ज्यादा पिन कोड में फिजिकल गोल्ड की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा का विस्तार किया है। इससे डिजिटल गोल्ड बैलेंस को 24-कैरेट गोल्ड कॉइन्स में बदलना आसान हो गया है, जिससे पूरे देश में गोल्ड खरीदना और उसे प्राप्त करना और भी सरल हो गया है। पेटीएम भारत की फुल-स्टैक मर्चेंट पेमेंट्स लीडर है और एमएसएमई व बड़े उद्यमों को सेवा देती है, साथ ही एक प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और मोबाइल पेमेंट्स, क्यूआर कोड व साउंडट्रेक की अग्रणी कंपनी है।

कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी में पेटीएम गोल्ड की पेशकश करती है। एमएमटीसी-पीएएमपी, एमएमटीसी लिमिटेड (एक सरकारी उपक्रम) और स्विट्जरलैंड की एमकेएस पीएएमपी एसए का संयुक्त उपक्रम है।

यह सेवा डिजिटल गोल्ड बैलेंस को फिजिकल गोल्ड में बदलने की सुविधा देती है, जिससे गोल्ड की बचत पर ज्यादा लचीलापन और नियंत्रण मिलता है। फिजिकल गोल्ड को रिडीम करते समय मामूली मेकिंग और डिलीवरी शुल्क लागू होते हैं।

पेटीएम ऐप पर, 24-कैरेट डिजिटल गोल्ड को लाइव मार्केट कीमतों के आधार पर, मात्र 51 रुपये से शुरू करके आसानी से खरीदा जा सकता है। इससे गोल्ड जैसी भरोसेमंद संपत्ति में बचत शुरू करना और उसे फिजिकल गोल्ड में बदलकर डोरस्टेप डिलीवरी का विकल्प चुनना आसान हो जाता है। हर खरीदारी के बदले उतनी ही मात्रा में फिजिकल गोल्ड एमएमटीसी-पीएएमपी द्वारा प्रबंधित, उच्च-सुरक्षा वाले, बैंक-ग्रेड वॉल्ट्स में सुरक्षित रखा जाता है। इसके लिए कोई स्टोरेज शुल्क नहीं लगता, जिससे स्वामित्व का अनुभव सुरक्षित और विश्वसनीय बना रहता है। यह डिजिटल गोल्ड बैलेंस को किसी भी समय लाइव मार्केट कीमतों पर बेचने की सुविधा भी देता है, जिससे जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने (बेचने) के लिए लिक्विडिटी और लचीलापन सुनिश्चित होता है।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “गोल्ड हमेशा से भारतीयों के दिलों के करीब रहा है, खासकर अक्षय तृतीया के दौरान। पेटीएम गोल्ड के साथ, हम डिजिटल गोल्ड को 24-कैरेट फिजिकल गोल्ड में बदलना और उसे पूरे देश में घर तक डिलीवर करवाना आसान बना रहे हैं। यह लोगों को अपनी जरूरतों के हिसाब से गोल्ड में बचत करने की आज़ादी देता है।”

पेटीएम गोल्ड की फ़िज़िकल डिलीवरी, पेटीएम ऐप के ज़रिए कुछ आसान स्टेप्स में पाई जा सकती है:

● पेटीएम ऐप खोलें और पेटीएम गोल्ड सर्च करें

● ‘विदड्रॉ गोल्ड’ विकल्प चुनें और ‘फिजिकल गोल्ड डिलीवरी’ पर जाएं

● ग्राम में या वैल्यू के हिसाब से अपनी पसंद की मात्रा चुनें

● लगने वाले मेकिंग और डिलीवरी चार्ज देखें

● डिलीवरी का पता डालें और कन्फ़र्म करें

● रिक्वेस्ट कन्फ़र्म करने और ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए आगे बढ़ें

● फिजिकल गोल्ड कॉइन प्रोसेस किए जाते हैं और सपोर्टेड पिन कोड के अंदर आपके दरवाजे तक पहुंचाए जाते हैं।

पेटीएम ‘डेली गोल्ड एसआईपी’ की सुविधा भी देता है। इसके जरिए आप रोज थोड़ा-थोड़ा निवेश करके समय के साथ अच्छा खासा डिजिटल गोल्ड जमा कर सकते हैं। यह एक अनुशासित बचत को बढ़ावा देता है, साथ ही समय के साथ गोल्ड होल्डिंग बनाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिजिकल गोल्ड में बदलने की फ्लेक्सिबिलिटी भी देता है।

–आईएएनएस

एएस/


Show More
Back to top button