अब एक क्लिक में मिलेगी सारी रेवेन्यू सम्बन्धी जानकारी

लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश का भी अपना रेवेन्यू एप्प होगा। उत्तर प्रदेश देश में दूसरा राज्य है जिसने अपना रेवेन्यू ऐप लॉन्च किया है। इससे पहले महाराष्ट्र के पास ही अपना रेवेन्यू एप्प था। रिवेन्यू से जुड़ी जानकारी लेने के लिए विशेषज्ञों के चक्कर लगाने पड़ते हैं तो मोटी-मोटी किताबों को पढ़ना पड़ता है लेकिन अब एक क्लिक पर रेवेन्यू से जुड़ी सारी जानकारी मिल जायेगी।इस ऐप को कानपुर के एसडीएम ऋषभ वर्मा ने बनाया है। ऋषभ वर्मा एनआईआईटी जयपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पास आउट है। वह यूपीपीएससी क्वालीफाई कर 2021 में पीसीएस अधिकारी बने। उन्होंने रिवेन्यू ऐप तैयार किया है, जो बेहद मददगार साबित हो रहा है। एसडीएम ऋषभ वर्मा के मुताबिक एप पर क्लिक करते ही रिवेन्यू से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। इसमें यूपी रिवेन्यू कोर्ट के सारे 16 चौप्टर और 234 सेक्शन है। इनकी एक-एक जानकारी इस एप पर मौजूद है। दोनों भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमे हिंदी और अंग्रेजी दोनों का अनुवाद मिल जाएगा।प्ले स्टोर से इस ऐप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख के अनुसार इस ऐप को कानपुर में लांच किया गया है। इसके बारे में शासन को जानकारी दी गई है। ऐप को पूरे यूपी में लागू करने के लिए भी शासन को लिखा गया है।

Show More
Back to top button