मनोज मुंतशिर ने की अपील, बेटियों के भविष्य के लिए जरूर देखें केरल स्टोरी-2


मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अस्सी और ओ रोमियो के बीच केरल स्टोरी-2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। होली के बावजूद भी फिल्म की कमाई पर खास असर देखने को नहीं मिला है।

केरल स्टोरी-2 ने बीते छह दिनों में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसी दौरान लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म को देखने की अपील की है। लेखक का कहना है कि फिल्म के कलेक्शन के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटियों के लिए फिल्म देखना जरूरी है।

मनोज मुंतशिर ने केरल स्टोरी का भी जमकर समर्थन किया था और अब केरल स्टोरी-2 को लेकर भी फैंस से फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे का कारण फिल्म का प्रमोशन नहीं, बल्कि अपनी बेटियों को बचाना है। गीतकार का कहना है कि ऐसी फिल्में खुद देखें और अपनी बेटियों को भी दिखाएं, क्योंकि ऐसी फिल्में हमारी बेटियों की जान बचा सकती हैं। उन्हें ऐसे जाल में फंसने से रोकना होगा। अगर हम ऐसा कर लेते हैं तो इतना विरोध झेल रही फिल्म का बनना सफल हो जाएगा।

बता दें कि केरल स्टोरी-2 अपने ट्रेलर रिलीज के समय से ही विवादों में है। पहले फिल्म के रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी, लेकिन बाद में कोर्ट से फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी मिली। फिल्म पर आरोप लगे कि फिल्म में एक विशेष वर्ग को टारगेट करने का काम किया गया है और उनकी छवि को खराब कर देश में सौहार्द बिगाड़ने का काम हो रहा है। विशेष समुदाय के बड़े नेताओं ने भी फिल्म पर बैन लगाने की मांग की।

केरल हाईकोर्ट में फिल्म के टाइटल से केरल हटाने की मांग भी रखी गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने रिलीज की अनुमति दी थी। कहानी की बात करें तो फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो आगे की पढ़ाई के लिए केरल में हैं, और वहां विशेष समुदाय के लोग प्यार के जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे झूठ, प्यार, और शादी का झांसा देकर तीनों लड़कियों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया जाता है।

–आईएएनएस

पीएसँ


Show More
Back to top button