महाराष्ट्र असेम्बली के स्पीकर ने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष को किया सम्मानित

महाराष्ट्र असेम्बली के स्पीकर ने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष को किया सम्मानित

लखनऊ। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत 2023 का वर्ड जिओ सेंटर बीकेसी मुंबई महाराष्ट्र में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ बेल बजाकर सम्मेलन का उदघाटन किया। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 2023 के अवसर पर लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों लीडरों के बीच सियासी दृष्टिकोण से काफी अहम वैचारिक आदान प्रदान हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना महाराष्ट्र दौरे पर मुंबई पहुँचे थे। श्री महाना राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भाग लेने पहुँचे। यूपी असेम्बली के स्पीकर सतीश महाना को आज मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 2023 के अवसर पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

E-Magazine