लखनऊ की 110 पार्षद व मेयर कल लेंगी शपथ

लखनऊ की 110 पार्षद व मेयर कल लेंगी शपथ

लखनऊ। लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर निगम के 110 पार्षद 26 मई को शपथ लेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर करीब 12.30 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब शपथ दिलाएंगी। इस दौरान सभी पार्षद भी मेयर के बाद शपथ लेंगे। उनको मेयर शपथ दिलाएंगी। कार्यक्रम के लिए शहर में करीब 1500 लोगों को आमंत्रण दिया गया है। इसमें एक-एक पार्षद करीब 5 लोगों को अपने साथ कार्यक्रम में ला सकते है। पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया के बाद यह दूसरा मौका होगा जब राजधानी में मेयर की कमान महिला संभालेगी। इससे पहले साल 2017 के चुनाव में संयुक्ता भाटिया शहर की पहली महिला मेयर बनी थी। शहर के 110 वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को खाते में गई है। बीजेपी ने 80 सीट पर जीत हासिल किया है। इसके बाद 21 सीट पर सपा, 4 पर कांग्रेस, 4 निर्दल और एक सीट बसपा के खाते में गया है। कार्यक्रम में लखनऊ के सभी 9 विधायकों को भी बुलाया जाएगा। इसमें ज्यादातर लोग कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। लखनऊ में बीजेपी के 7 और सपा के दो विधायक है। इसके अलावा सांसद को भी निमंत्रण जाएगा। हालांकि राजनाथ सिंह का आना मुश्किल है। कौशल किशोर अगर शहर में रहते हैं तो वह कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
30 साल से बीजेपी से जुड़ी सुषमा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से पार्टी से जुड़ी सुषमा उस दौर में भी दो छोटे बच्चे होने के बाद भी रैलियों में स्कूटर से आती थी बल्कि सबसे ज्यादा सक्रिय रहती थी। उनके पति सेना से रिटायर हुए है।

E-Magazine