गोमती की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए गो फॉर गोमती कैंपेन

गोमती की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए गो फॉर गोमती कैंपेन

लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार व उनकी उपस्थिति में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, रेडियो मिर्ची से आर.जे. प्रतीक एवं करीब 200 अन्य लोगों के साथ आज से एक वृहद कैम्पेन गो फॉर गोमती की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य गोमती नदी की स्वच्छता को बरकरार रखने व वहां के तटों को साफ बनाये रखने का है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली गोमती नदी जो कि गंगा नदी की एक प्रमुख उपनदी में से एक है और पांच दिव्य नदियों में से एक मानी गयी है। इसी महत्व को ध्यान में रख कर समय समय पर नदी की देख रेख नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष अभियान चलाकर की जाती है। उसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा एक विशाल कैम्पेन गो फॉर गोमती की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गोमती नदी के सभी तटों की साफ सफाई व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा। नदी की स्वच्छता को बनाये रखने हेतु इसकी सफाई भी कराई जाएगी। लोगों को नदी में कचरा इत्यादि फेंकने से रोकने व उनमे जागरूकता का प्रसार करने का कार्य भी स्थानीय लोगों व निगम के जिम्मेदारों द्वारा किया जाएगा।उक्त कैम्पेन प्रत्येक रविवार को वृहद रूप से चलाया जाएगा। आज चलाये गए अभियान में नगर निगम के अफसरों के साथ ही लगभग 200 अन्य लोगों की उपस्थिति में इसे सम्पन्न कराया गया।

E-Magazine