गावस्कर ने सीएम योगी से की भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

गावस्कर ने सीएम योगी से की भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

लखनऊ। लिटिल मास्टर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आज (शुक्रवार) यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। लिटिल मास्टर सुबह साईं ट्रस्ट मुंबई के पदाधिकारी श्रीनिवास के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुनील गावस्कर के बीच उत्तर प्रदेश में खेलों की संभावना और उन्हें बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी ने लिटिल मास्कर को भेंट में ओडीओपी उत्पाद दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने सिविल सेवा दिवस पर सभी कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रतिबद्ध सिविल कार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सिविल सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘आत्मनिर्भर नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्ण समर्पण के साथ लोक-सेवा के मार्ग पर आप सभी निरंतर गतिमान रहें, यही कामना है।

E-Magazine